फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jhajjham rains have opened the door to cleanliness

झमाझम बरसात ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

Thu, 27 Jun 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jhajjham rains have opened the door to cleanliness
Jhajjham rains have opened the door to cleanliness - फोटो : KAUSHAMBI
फोटो नं-
विज्ञापन

बरसात ने खोली कड़ा विकास खंड के गांवों की पोल
नालियों की सफाई नहीं होने से बस्ती में हुआ जलभराव
तीन घंटे की झमाझम बारिश से इलाके के तालाब हुए लबालब
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा/कड़ा। कड़ा विकास खंड इलाके में बुधवार की भोर से तीन घंटे की झमाझम बरसात ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बरसात होने के कारण इलाके में जलभराव हो गया है। गांव की गलियां तालाब बन गईं हैं। सार्वजनिक स्थानों पर भी पानी भरा हुआ है।

मंगलवार की भोर करीब तीन बजे से कड़ा विकास खंड में तीन घंटे जमकर बरसात हुई। बरसात के कारण इलाके के गांवों की सफाई व्यवस्था की कलई खुल गई। अजुहा नगर पंचायत में जलजमाव हो गया। सड़क और बस्ती की गलियों में पानी भर गया। इसी तरह विकास खंड के कमालपुर गांव में पानी घुस आया। गांव के सारे तालाब ओवरफ्लो हो गए। इसकी वजह से गांव का प्राथमिक स्कूल खुलने से पहले ही पानी में डूब गया। सुबह अध्यापक तो पहुंचे, लेकिन परिसर में पानी भरा होने के कारण सफाई का काम नहीं कराया जा सका। इसी तरह मर्दानपुर गांव में भी जलभराव हुआ था। गांव के मोहम्मद असलम का घर जलजमाव होने के कारण गिर गया। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सौरई खुर्द और कमालपुर के स्कूलों में भी पानी भर गया। इलाके के लोगों का कहना है कि गांव में नालियों के चोक होने के कारण समस्या आई है। सीजन की पहली बरसात में यह हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा। इसे लेकर इलाके के लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed