{"_id":"68fa8afd48e87d2bd70dee4b","slug":"jhadiyans-entire-firing-incident-sp-formed-five-teams-to-arrest-the-accused-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131696-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झड़ियां का पूरा गोलीकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच टीमें की गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झड़ियां का पूरा गोलीकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच टीमें की गठित
Fri, 24 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
दीपावली की रात झड़ियां का पूरा गांव में फायरिंग में तीन लोग घायल हुए थे। घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया है। वहीं फायरिंग में प्रयुक्त दोनाली बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के झड़ियां का पूरा गांव निवासी शिक्षक सुशील कुमार पासी ने पड़ोसियों से कहासुनी के बाद अपनी दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें मिथुन पुत्र रामराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके अलावा उसका साला अरविंद उर्फ राजा और पिता रामराज छर्रा लगने से जख्मी हो गए।
घटना के बाद मिथुन के चाचा धर्मराज की तहरीर पर पुलिस ने सुशील पासी, उसके बेटे मान सिंह, भाई राजेश, रामजी और कुलदीप पासी के खिलाफ कातिलाना हमला, फायरिंग और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि थाना पुलिस की दो टीमों के साथ एसओजी, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी। जिस बंदूक से फायरिंग की गई, उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।