{"_id":"bcd1dcbb35241e732ddc410f02625604","slug":"jewelry-cash-absconding-with-the-married-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर, नगदी लेकर विवाहिता प्रेमी संग फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर, नगदी लेकर विवाहिता प्रेमी संग फरार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 04 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शनिवार की रात से लापता है। साथ ही घर से नगदी और गहने भी गायब हैं। परिजन गहने, नगदी लेकर प्रेमी के साथ फरार होने की आशंका जता रहे हैं। सुबह जब खोजबीन के बाद भी विवाहिता का कहीं सुराग नहीं लगा तो ससुर ने इसकी तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी। विवाहिता के ससुर ने बताया कि उसके बेटे की शादी पांच साल पहले हुई थी।
वह नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। आरोप है कि पति के घर से बाहर रहने के कारण विवाहिता का संबंध गांव के ही एक युवक से हो गया था। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर के सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह उठने पर विवाहिता अपने कमरे में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस को दी गई तहरीर में ससुर ने बहू पर घर से 20 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये के जेवर लेकर जाने का आरोप लगाया है।