फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   JD came for investigation but the victim did not come

Kaushambi News: जांच के लिए आए जेडी, नहीं आई पीड़िता

Tue, 08 Apr 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 08 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
JD came for investigation but the victim did not come
आईटीआई मंझनपुर में अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ छेड़खानी और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के साथ परीक्षा के वंचित करने के प्रकरण की सोमवार को फिर से जांच हुई। मिर्जापुर जेडी राम प्रसाद संस्थान पहुंचे। उन्होंने पीड़ित छात्रा को भी कॉलेज बुलाया। लेकिन, उसने बिना लिखित सूचना के कॉलेज आने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जेडी आरोपित शिक्षकों से पूछताछ का कोरम पूरा कर लौट गए।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा की एक छात्रा ने वर्ष 2022-23 में आईटीआई में नामांकन कराया था। पूरे सत्र पढ़ाई के बाद भी उसे परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिला। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक विवेक तिवारी व ध्रुव सिंह की अनुचित मांगों को पूरा नहीं करने की वजह से उसे परीक्षा से वंचित किया गया। विरोध करने पर उसके साथ जातिसूचत शब्दों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

शिकायत पर बीते दो साल से प्रकरण की जांच चल रही है, लेकिन अब तक पूरी नहीं हुई। छात्रों ने करीब एक माह पहले डीएम मधुसूदन हुल्गी से प्रकरण में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने फिर से जांच में तेजी दिखाई। सोमवार को जांच के लिए जेडी मिर्जापुर कॉलेज आए। उन्होंने छात्रा का कॉलेज बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि छात्रा ने जेडी से साफ कहा कि वह माता-पिता को बताकर ही घर से निकलती है। इन दिनों फोन पर लोगों को बुलाकर तमाम घटनाएं होती हैं। ऐसे में बिना लिखित आदेश के बिना वह कॉलेज आने में असमर्थ है। इसके बाद जेडी ने आरोपित शिक्षकों से बंद कमरे में पूछताछ की और कोरम पूरा करते हुए चले गए।

-----
दबाई जा रही जांच
--- पीड़िता का आरोप है कि जुलाई 2024 में प्रकरण की जांच जेडी मिर्जापुर को मिली थी। इसके बाद से वह जांच के लिए एक बार भी नहीं आए। डीएम से शिकायत के बाद विभागीय दबाव पड़ा तो वह जांच के लिए आए। बताया कि करीब 15 दिनों पहले जेडी ने फोन पर कॉलेज जांच के लिए आने के लिए कहा था। उस दौरान भी बिना लिखित आदेश के कॉलेज आने में असमर्थता जताई गई। इसके बाद भी कॉलेज की ओर से कोई पत्र नहीं मिला।
------
बोले अधिकारी
--- जांच के लिए कॉलेज जाना हुआ था। छात्रा तो नहीं आई। लेकिन, आरोपित शिक्षकों से पूछताछ की गई है। - राम प्रसाद, जेडी आईटीआई मिर्जापुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed