फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   JCB crushed and killed a truck driver in Paschimari

पश्चिमशरीरा में जेसीबी से कुचल कर ट्रक चालक को मार डाला

Sun, 19 Jul 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
JCB crushed and killed a truck driver in Paschimari
JCB crushed and killed a truck driver in Paschimari - फोटो : KAUSHAMBI
जेसीबी से कुचल कर ट्रक चालक को मार डाला
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने लिखा गैर इरादतन हत्या का केस
हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से पीड़ित परिजनों में आक्रोश
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। एक ट्रक चालक की जेसीबी से कुचल कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी जेसीबी चालक फरार हो गया। मृतक के पिता ने जेसीबी चालक व मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का केस दर्ज नहीं होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है।
डेढ़ावल गांव निवासी सतीश सिंह (22) पुत्र शिव बहादुर ट्रक चालक है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह ट्रक लेकर गांव स्थित एक स्थान पर बालू लोड करने गया। बालू लोड कराकर सतीश करीब सौ मीटर आगे गया होगा कि उसका ट्रक बंद हो गया। इसके बाद उसने एक जेसीबी चालक मंजीत से गाड़ी में धक्का लगाने को कहा। इसके बाद जेसीबी सतीश के ऊपर संदिग्ध हालत में चढ़ गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को खबर दिए बगैर सतीश को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने भर्ती करने से इंकार किया तो जहां से बालू लोग किया गया वहां के लोग उसे दोबारा पश्चिमशरीरा के एक चिकित्सक के यहां लाए। इस बीच घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी निजी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने सतीश की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाबत सतीश के पिता शिव बहादुर का कहना है कि पश्चिमशरीरा के अस्पताल में उसके बेटे ने बताया मंजीत ने जानबूझ कर जेसीबी का बकेट (चोंगा) उसके सिर पर मार दिया है। इससे वह जख्मी होकर नीचे गिरा तो दोबारा पेट में बकेट मारा गया। शिव बहादुर ने जेसीबी चालक मंजीत, मालिक सिंघवल का पूरा निवासी शिवसिंह के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

-----
पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार में आक्रोश
मंझनपुर। सतीश के पिता शिव बहादुर का कहना है उन लोगों ने हत्या की तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस पहले सुलह का दबाव बनाती रही। बाद में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जेसीबी चालक व उसके मालिक को बचाने का प्रयास किया गया। शिव बहादुर का कहना है उसने फोन पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन से भी शिकायत की है। एसपी ने जांच कराने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed