फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jan Aushadhi Kendra could not be opened even after six months

Kaushambi News: छह माह बाद भी नहीं खुल पाया जन औषधि केंद्र

Sat, 04 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 04 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra could not be opened even after six months
सरसवां पीएचसी के इसी कमरे में खुलनी है जन औष​धि केंद्र। संवाद
मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन औषधि योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में दवाखाना खोलना है लेकिन सरसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में छह माह पूर्व स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पीएचसी के प्रभारी डॉ. प्रसून जायसवाल ने बताया कि जन औषधि केंद्र खोलने के लिए अस्पताल परिसर में जगह उपलब्ध करा दी गई है। लगभग दो महीने पूर्व कंपनी के प्रतिनिधि सर्वे भी कर गए थे और कुछ सामग्री भी रख गए। इसके बाद से अब तक केंद्र संचालन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। इससे मरीजों में निराशा है।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि जन औषधि केंद्र खुलने से उन्हें बड़ी राहत मिलती। अभी उन्हें महंगी दवाएं बाहर की दुकानों से खरीदनी पड़ती हैं।
कई मरीज दवाओं के खर्च के कारण इलाज बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। गरीबी व आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह योजना काफी लाभकारी साबित हो सकती है लेकिन लापरवाही के चलते सरसवां पीएचसी में इसका लाभ अभी तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग और संबंधित कंपनी को जल्द से जल्द जन औषधि केंद्र शुरू कराने की दिशा में कदम उठाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को सरकार की इस योजना का सीधा लाभ मिल सके। फिलहाल, छह माह से लोगों को केवल आश्वासन ही मिला है।

जन औषधि केंद्र को पहले सीएचसी में खोला जाना था लेकिन वहां ओपीडी कम होने के चलते औषधि केंद्र को पीएचसी में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि दिवाली तक इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।- डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed