फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jamui MP reached Dhanpara and met the affected families

Kaushambi News: धनपरा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिले जमुई सांसद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jamui MP reached Dhanpara and met the affected families
लोक जनशक्ति पार्टी बिहार के जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को करारी क्षेत्र के धनपरा गांव पहुंचे और ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

परिजनों से मुलाकात करते हुए जमुई सांसद ने आरोप लगाया कि उन्हें जानकारी मिली है कि सपा समर्थित लोगों ने ट्रैक्टर से निर्दोष लोगों को कुचल दिया, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक अभी भी अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अरुण भारती ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए उनकी पार्टी हर स्तर पर प्रयास करेगी। इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान, खेलकूद प्रदेश अध्यक्ष अमित पटेल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय, सीमा सिंह, शारदा त्रिवेदी, अनीता कुमारी, रूपमती पासवान, उमेश पांडे, कमलेश तिवारी और यासिर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed