फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jai Shri Ram, with Har Har Mahadev, now Jayshree Krishna, those who are suffering from this should get medicine: Keshav Maurya

जय श्रीराम, हर-हर महादेव के साथ अब जयश्री कृष्ण, जिन्हें इससे दर्द हो रहा है वह दवा करा लें : केशव मौर्य

Fri, 03 Dec 2021 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram, with Har Har Mahadev, now Jayshree Krishna, those who are suffering from this should get medicine: Keshav Maurya
Jai Shri Ram, with Har Har Mahadev, now Jayshree Krishna, those who are suffering from this should get medicine: Keshav Maurya - फोटो : KAUSHAMBI
बृहस्पतिवार को गृह जनपद के दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने जय श्री राम, हर-हर महादेव के साथ जय श्रीकृष्ण का नया नारा दिया। बोले भगवान राम, शिव और योगश्वर श्री कृष्ण हमारे आराध्य हैं। इनका नाम लेने से यदि किसी को दर्द हो रहा है तो वह अपनी दवा करा ले।
विज्ञापन

सिराथू के सयांरा स्थित गेस्ट हाउस में उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओें के साथ बैठक करते हुए कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं। अनर्गल बात करके जनता को भ्रमित करने की कोशिश करने वाले कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

20222 के चुनाव में यदि सपा, बसपा, कांग्रेस और वोट कटवा दल एक साथ मिलकर लड़ें तब भी भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला नहीं कर पाएंगे। दावा किया कि चुनाव में कौशाम्बी की तीनों सीटों के साथ ही प्रदेश भर में एक बार फिर से तीन सौ से अधिक सीटों पर भाजपा गठबंधन विजयी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ ही एक बार फिर से प्रदेश में सुशासन देने वाली, विकास करने वाली, गुंडों, अपराधियों, माफिया को सजा दिलाने वाली भाजपा सरकार बनेगी। बतादें कि उपमुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं थीं।
उपमुख्यमंत्री ने केशव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
गृह जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ने पहले दिन सयांरा गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई चक्रों में बैठकें कीं। ताबड़तोड़ बैठक कर डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही जनपद की तीनों सीटों पर कमल खिलाने का मंत्र दिया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए गए 10 कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग एक बजे कार से सयांरा स्थित मां शीतला अतिथि गृह पहुंचे डिप्टी सीएम का भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2022 में दोबारा पार्टी की सरकार बनेगी। इसके लिए सभी को मिलजुल कर काम करने की जरूरत है।
कहा कि कार्यकर्ता सिर्फ अपना-अपना बूथ मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2014 , 2017 से भी बड़ी जीत 2022 में हासिल करने का संकल्प दिलाया। कहा, इसके लिए बस सरकार की ओर से क्षेत्र में किए गए दस विकास कार्यों को जनता के बीच गिनाने की जरूरत है। डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी दल मुद्दाविहीन हैं। पूर्व की सपा, बसपा व कांग्रेस शासनकाल में ईमानदारी के साथ कोई काम नहीं होता था। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार खत्म कर जनहितकारी योजनाओं को सीधे पात्रों को पहुंचाया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं को सुनते हुए संबंधित अफसरों को निस्तारण का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम रात्रि विश्राम करने के साथ ही शुक्रवार को ओवरब्रिज का लोकार्पण व गांव का भ्रमण कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, धर्मराज मौर्य, इं. योगेश कुमार मौर्य, जगदीश सरोज, अनिल सिंह, पुष्पा देवी, उदयन सिंह, जितेंद्र सोनकर, राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव, रमेश पासी, रिंकू मौर्य, डॉ निशीथ श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, सौरभ केसरवानी , रमेश पाल, संगीता सरोज, सुनील मिश्रा , रवि केसरवानी , अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पन , पप्पू मोदनवाल , कमलेश निषाद , अनिल शर्मा , नीरज साहू , दिनेश सोनकर समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे ।
उपमुख्यमंत्री ने केशव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
गृह जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ने पहले दिन सयांरा गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई चक्रों में बैठकें कीं। ताबड़तोड़ बैठक कर डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही जनपद की तीनों सीटों पर कमल खिलाने का मंत्र दिया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए गए 10 कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग एक बजे कार से सयांरा स्थित मां शीतला अतिथि गृह पहुंचे डिप्टी सीएम का भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2022 में दोबारा पार्टी की सरकार बनेगी। इसके लिए सभी को मिलजुल कर काम करने की जरूरत है।
कहा कि कार्यकर्ता सिर्फ अपना-अपना बूथ मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2014 , 2017 से भी बड़ी जीत 2022 में हासिल करने का संकल्प दिलाया। कहा, इसके लिए बस सरकार की ओर से क्षेत्र में किए गए दस विकास कार्यों को जनता के बीच गिनाने की जरूरत है। डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी दल मुद्दाविहीन हैं। पूर्व की सपा, बसपा व कांग्रेस शासनकाल में ईमानदारी के साथ कोई काम नहीं होता था। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार खत्म कर जनहितकारी योजनाओं को सीधे पात्रों को पहुंचाया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं को सुनते हुए संबंधित अफसरों को निस्तारण का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम रात्रि विश्राम करने के साथ ही शुक्रवार को ओवरब्रिज का लोकार्पण व गांव का भ्रमण कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, धर्मराज मौर्य, इं. योगेश कुमार मौर्य, जगदीश सरोज, अनिल सिंह, पुष्पा देवी, उदयन सिंह, जितेंद्र सोनकर, राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव, रमेश पासी, रिंकू मौर्य, डॉ निशीथ श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, सौरभ केसरवानी , रमेश पाल, संगीता सरोज, सुनील मिश्रा , रवि केसरवानी , अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पन , पप्पू मोदनवाल , कमलेश निषाद , अनिल शर्मा , नीरज साहू , दिनेश सोनकर समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे ।

Jai Shri Ram, with Har Har Mahadev, now Jayshree Krishna, those who are suffering from this should get medicine: Keshav Maurya

Jai Shri Ram, with Har Har Mahadev, now Jayshree Krishna, those who are suffering from this should get medicine: Keshav Maurya- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed