{"_id":"5c34f319bdec225706706dd2","slug":"itbp-men-gave-the-message-of-cleanness","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Wed, 09 Jan 2019 12:32 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
करारी/बारा/चरवा।आईटीबीपी के जवान मंगलवार को साइकिल यात्रा लेकर करारी, चरवा और कौशाम्बी पहुंचे। तीनों स्थानों पर आम लोगों व विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही राष्ट्रपिता के सपने को साकार करने की अपील की।
करारी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आईटीबीपी के सहायक सेनानी राकेश कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता ने स्वछ भारत का सपना देखा था। उनके इस अधूरे सपने को साकार करना हर देशवासी का कर्तव्य है। स्वच्छता के कई फायदे हैं। तरक्की में भी स्वच्छता का अहम योगदान होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नमामि गंगे योजना की भी जानकारी दी। साथ ही प्रधानाचार्या मन्नो मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जवानों ने कस्बे में स्वच्छता का संदेश देने के लिए साइकिल रैली भी निकाली।
इस मौके पर सहायक सेनानी परमानन्द गौतम, डा.रितेश रेड्डी, उपनिरीक्षक अमृत लाल, उपनिरीक्षक कुलदीप, कल्यान सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले आईटीबीवी के जवानों ने कौशाम्बी इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम को संबोधित किया। फिर साइकिल यात्रा करते हुए चरवा चौराहा पहुंचे। जहां प्रधान सहित सभी ग्रामीणों ने जवानों का स्वागत किया। फिलहाल यात्रा चरवा में ही ठहर गई है।