फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   It rained in Doaba after 20 days, heavy rain at some places and drizzle at some places

दोआबा में 20 दिन बाद बरसे बादल, कहीं तेज बारिश तो कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी

Wed, 21 Jul 2021 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
It rained in Doaba after 20 days, heavy rain at some places and drizzle at some places
It rained in Doaba after 20 days, heavy rain at some places and drizzle at some places - फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में 20 दिन बाद बादल बरसे। कहीं तेज बारिश हुई तो कुछ स्थानों पर बूंदबांदी हुई। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप थी। तकरीबन दो बजे मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई तो कहीं पर बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

हालांकि तेज बारिश होने से किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई। बारिश से धान की रोपाई में तेजी आएगी। साथ ही रोपी गई फसलाें में भी सिंचाई का संकट दूर होगा।
विज्ञापन

आमतौर पर जुलाई महीने में अच्छी बरसात होती है। लेकिन इस बार महीने के 20 दिन गुजरने के बावजूद बारिश नहीं हुई। जेठ सरीखी चटख धूप और उमसभरी गर्मी से जनजीवन बेहाल हो रहा है। बरसात के अभाव में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसानों के माथे पर चिंता झलक रही है। इसी बीच मंगलवार को मौसम ने करवट बदला। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। हालांकि, बारिश यदा कदा हीं हुई। कौशाम्बी विकास खंड क्षेत्र में तेज बरसात हुई। जबकि, जिले के अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी ही हुई।

हालांकि, इसके बाद भी आसमान में बादलों का डेरा रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई। करीब 20 दिन बाद हुई बरसात धान की खेती के लिए फायदेमंद साबित होगी। इससे धान की रोपाई का काम भी तेज होगा, साथ ही रोपी गई धान की फसल को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed