फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Interstate cattle smuggler with a 25,000 reward on his head arrested.

Kaushambi News: 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय गोतस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Interstate cattle smuggler with a 25,000 reward on his head arrested.
कोखराज पुलिस ने गोतस्करी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 जून को गंगा ब्रिज पर टोल प्लाजा के पास पिकअप वाहन पंचर हालत में मिला। मौके पर चालक या अन्य कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें पांच गोवंश क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। इनमें एक गोवंश मृत अवस्था में पाया गया था। मामले में कोखराज थाने में गोवध निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को 25 जून को गिरफ्तार किया था। घटना में वांछित मनीष कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार निवासी मैहदाइच, थाना चांद, कैमूर (बिहार) की गिरफ्तारी के लिए एसपी सत्यनारायण ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर कोखराज पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed