{"_id":"698652d6d228de54ee0a51eb","slug":"intermediate-hindi-exam-on-18th-correct-writing-will-fetch-better-marks-kaushambi-news-c-3-ald1024-818178-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा 18 को, शुद्ध लेखन से मिलेंगे बेहतर अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा 18 को, शुद्ध लेखन से मिलेंगे बेहतर अंक
विज्ञापन
एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, प्रवक्ता, अनुपम परिहार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट हिंदी विषय का प्रश्न पत्र 100 अंकों का होता है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्सुकता के साथ स्वाभाविक तनाव भी रहता है। यह कहना है एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कॉलेज के हिंदी विषय के प्रवक्ता अनुपम परिहार का। उन्होंने बताया कि छात्र प्रश्नपत्र की संरचना और तैयारी की सही रणनीति समय रहते समझ लें तो हिंदी में अच्छे अंक प्राप्त करना कठिन नहीं है। परीक्षा में वही लिखें जो पूछा जाए। अनावश्यक विस्तार या विषय से भटकाव कई बार अंक घटा देता है। प्रश्न को ठीक से समझकर, सटीक और संतुलित उत्तर लिखना ही सफलता की कुंजी है। इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा 18 फरवरी को होगी।
प्रश्नपत्र की संरचना समझना जरूरी
हिंदी प्रश्नपत्र में प्रथम और द्वितीय प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं, जो कुल 10 अंकों के होते हैं।
पहला बहुविकल्पीय प्रश्न (पांच अंक) गद्य पर आधारित रहता है।
दूसरा बहुविकल्पीय प्रश्न (पांच अंक) पद्य से संबंधित होता है।
इसके अलावा गद्यांश और पद्यांश पर आधारित 10 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। पहले पांच प्रश्न दो अंकों के होते हैं। इसे ध्यान से पढ़ने पर पूरे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
लेखक-कवि का साहित्यिक परिचय
लेखक व कवि का साहित्यिक परिचय और उनकी प्रमुख कृतियों से संबंधित प्रश्न पांच-पांच अंकों के होते हैं। विद्यार्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि यहां जीवन-परिचय नहीं बल्कि साहित्यिक परिचय पूछा जाता है। इस अंतर को नहीं समझने से छात्र अनावश्यक बातें लिख देते हैं। जिससे अंक कटने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
कहानी और खंडकाव्य
कहानी और खंडकाव्य (आलोकवृत्त) से पांच-पांच अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसका उत्तर लगभग 80 शब्दों में देना होता है। संक्षिप्त, सटीक और विषयानुकूल उत्तर सफलता दिलाते हैं।
व्याकरण और भाषा-ज्ञान से बनते हैं अंक
मुहावरे, वाक्य-शुद्धि, शब्द-युग्म, एक शब्द के दो अर्थ, वाक्यांश के लिए एक शब्द, रस, छंद और अलंकार जैसे विषयों से लघु प्रश्न आते हैं। नियमित अभ्यास से पूरे अंक सुरक्षित कर सकते हैं।
पत्र और निबंध लेखन
पत्र लेखन: छह अंक
निबंध लेखन: नौ अंक
निबंध में लंबाई से अधिक महत्व विचारों की स्पष्टता और क्रमबद्ध प्रस्तुति का होता है। छात्र सुसंगत और विचारपूर्ण निबंध लिखने का अभ्यास करें तो सात-आठ अंक सहज ही प्राप्त हो सकते हैं। इसके लिए नियमित रूप से अखबार पढ़ना व खासकर संपादकीय पृष्ठ बेहद उपयोगी माना जाता है।
परीक्षा के समय उपयोगी सुझाव
परीक्षा के समय तनाव से बचें।
पर्याप्त नींद लें।
सुबह-शाम शांत वातावरण में पुनरावृत्ति करें।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र अवश्य हल करें।
हाल में आयोजित प्री-बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को घर पर बैठकर दोबारा हल करें।