फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Instead of his girlfriend's house, he took the money and built his own house.

Kaushambi News: प्रेमिका के घर की जगह पैसे लेकर बना लिया अपना घर

Sat, 31 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 31 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Instead of his girlfriend's house, he took the money and built his own house.
प्रतापगढ़ की एक महिला के साथ मंझनपुर में मकान दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी हुई है। आरोप है कि मंझनपुर के एक युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उससे रुपये लिए और उसके साथ घर बसाने के बजाय अपना घर बना लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति सऊदी अरब में रहकर काम करता है। वहीं से रुपये भेजता था। करीब आठ वर्ष पूर्व मंझनपुर के देवखरपुर निवासी हारून पुत्र जहीर से उसकी जान-पहचान हुई।
विज्ञापन

युवक ने धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि हारुन ने मंझनपुर में मकान बनवाने का झांसा देकर महिला से करीब 21 लाख रुपये की ठगी की। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसके दिए रुपये से अपना घर बना लिया और उसी में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 दिन पहले आरोपी ने मकान को बेच दिया। पीड़िता ने जब मकान के कागजात मांगे तो उसे पता चला कि मकान उसके नाम नहीं था। इससे नाराज होकर उसने हारून के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को हारून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले में सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed