{"_id":"5d72b26e8ebc3e93cb7641a5","slug":"innocent-dies-after-falling-in-a-tank-filled-with-water-kaushambi-news-ald2541996114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे हौदे में गिरी डेढ़ साल की मासूमए मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरे हौदे में गिरी डेढ़ साल की मासूमए मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी से भरे टैंक में गिरने से मासूम की मौत
पूरामुफ्ती के अशरफपुर गांव में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती के अशरफपुर गांव में शुक्त्रस्वार की देर शाम करीब डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची की पानी भरे टैक में डूबने से मौत हो गई। घटना के करीब 2 घण्टे बाद जब परिजन खोजते हुए उसे हौदे के पास पहुंचे तो मासूम का शव टैंक में मिला। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
अशरफपुर गांव का उमेश सरोज मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्त्रस्वार को वह मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर था। घर में उसकी पत्नी आशा देवी अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी के साथ घर पर थी। देर शाम करीब सात बजे आशा देवी मासूम को छोड़कर घर का काम करने लगी। इसी दौरान मासूम खेलते हुए घर के बाहर रखे पानी भरे टैंक के पास पहुंच गई। पानी भरे टैंक में गिरने के कारण मासूम का दम घुट गया और उसकी उसी में डूबकर मौत हो गई। दूसरी तरफ घर का काम निपटाने के बाद जब आशा देवी को अपनी मासूम बेटी की याद आई तो वह उसे खोजने लगी। अंधेरा होने के कारण जब मासूम नहीं मिली तो सभी लोग परेशान हो गए। मासूम को खोजते हुए जब परिजनो की नजर घर के बाहर रखे पानी भरे टैंक पर पड़ी तो चीखे निकल गई। टैंक में मासूम का शव था। बच्ची का शव देख मां आशा देवी समेत परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। देर रात तक घर मे कोहराम मचा रहा।