फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Injured Beldar dies due to collision of uncontrollable vehicle, ruckus-sabotage

Kaushambi News: बेकाबू वाहन की टक्कर से जख्मी बेलदार की मौत, हंगामा-तोड़फोड़

Tue, 28 Mar 2023 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 28 Mar 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
Injured Beldar dies due to collision of uncontrollable vehicle, ruckus-sabotage
कादीपुर गांव के मृतक राम प्रसाद की फाइल फोटो
बेकाबू वाहन की टक्कर से जख्मी बेलदार की मौत, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

- सोमवार शाम ड्यूटी से घर लौटते वक्त समदा के पास हुए थे हादसे का शिकार
- मंझनपुर के समदा रोड रोड स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा था इलाज
फोटो नं-19,20
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली के समदा गांव के समीप सोमवार शाम बेकाबू वाहन की टक्कर से जख्मी लोक निर्माण विभाग के बेलदार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से नाराज बेलदार के घरवालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

कादीपुर गांव निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उसके पिता राम प्रसाद (55) प्रांतीय खंड (पीडब्लूडी) में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह सोमवार को भी वह ड्यूटी कर साइकिल से वापस घर आ रहे थे। समदा के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने राम प्रकाश को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राम प्रकाश को स्थानीय लोगों समदा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे के मुताबिक चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन करने के बाद राम प्रकाश की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक कुछ कर पाते, इससे पहले मंगलवार सुबह राम प्रसाद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसे लेकर अस्पताल के स्टाफ व मरीजों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। राम प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed