फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Inflation , roared over intolerance Congress

महंगाई, असहिष्णुता को लेकर गरजे कांग्रेसी

Fri, 06 Nov 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 06 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर।  महंगाई, असहिष्णुता आदि मुद्दों पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते  हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हुंकार भरी। राष्ट्रपति को  संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें मंहगाई, असहिष्णुता के अलावा  मौसम की मार से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं दिए, कांग्रेसी विधायक  अजय राय पर रासुका लगाए जाने का विरोध जताया गया है।
विज्ञापन


मंहगाई, असहिष्णुता को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने केंद्र में सत्तासीन भाजपा के  खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। इसीक्रम में बृहस्पतिवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कौशाम्बी में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में नारेबाजी करते हुए जुटे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कलक्ट्रेट में घंटों हुंकार भरी। प्रदर्शन के  बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन


इसमें महंगाई पर लगाम  लगाने, देश में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई किए जाने,  कांग्रेसी विधायक अजय राय पर की गई रासुका की कार्रवाई वापस लेने, मौसम की मार से प्रभावित देश भर के किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने, किसानों के नलकूप का बिजली बिल माफ करने और बिल अदायगी पर कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई बंद किए जाने की मांग की गई। इससे पहले प्रदर्शन के दौरान  जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहाकि संसदीय चुनाव में  कांग्रेस को महंगाई के लिए कोसने वाली भाजपा आज खुद इस पर कोई लगाम नहीं  लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाल समेत रोजमर्रा की कीमतों में अभूतपूर्व महंगाई से आम  आदमी को निवाले का इंतजाम मुश्किल हो गया है। धरने के दौरान पार्टी के कुछ  नेताओं ने कानून-व्यवस्था मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। इस  मौके पर युगुल किशोर त्रिपाठी, लालचंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र प्रताप सिंह,  दीपक पांडेय, एहसान उस्मानी, रामनरेश पासी, नैयर रिजवी, वीरेंद्र गौतम,  संतोष कुमार शुक्ल, मनोज पटेल, दुर्गेश प्रजापति, रामलखन जायसवाल, रंजीत  यादव, श्याममूर्ति तिवारी, कुलदीप शुक्ल, विजमा केसरवानी, अंशुल केसरवानी, अब्दुल कलाम, मोहम्मद फरमान, अर्चना केसरवानी, खालिक हसन, मुमताज अहमद आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed