फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Infections among children rise with the change in weather.

Kaushambi News: मौसम बदलते ही बच्चों में बढ़े संक्रमण के मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Infections among children rise with the change in weather.
शनिवार की ओपीडी में बच्चे की जांच करते डॉ. विश्व प्रकाश। संवाद
जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी और गले के संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रोजाना बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ला रहे हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 200 से अधिक बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकांश बच्चों में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम और गले के संक्रमण की शिकायत मिल रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश ने बताया कि इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छर और अन्य कीड़े-मकोड़ों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में बच्चों को पूरे बाजू के कपड़े पहनाएं, घर और आसपास साफ-सफाई रखें और पानी जमा न होने दें। बच्चों को बाहर का खुला भोजन न दें, उबला या स्वच्छ पानी पिलाएं और पौष्टिक भोजन दें। यदि बच्चे को तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ या सुस्ती महसूस हो तो बिना देरी चिकित्सक से परामर्श लें। इससे गंभीर संक्रमण से बचाव संभव है।

शनिवार की ओपीडी में बच्चे की जांच करते डॉ. विश्व प्रकाश। संवाद

शनिवार की ओपीडी में बच्चे की जांच करते डॉ. विश्व प्रकाश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed