{"_id":"5c72f2c9bdec2217fb332670","slug":"indrajeet-meets-supporters-in-bhavari","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी में समर्थकों से मिले इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी में समर्थकों से मिले इंद्रजीत
Mon, 25 Feb 2019 01:31 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर/भरवारी(ब्यूरो)। पूर्वमंत्री इंद्रजीत सरोज रविवार को भरवारी पहुंचे। वहां पार्टीजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कौशाम्बी संसदीय सीट पर सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजा भइया की पार्टी में शामिल हो चुके पूर्व सपा सांसद शैलेंद्र की चचेरी बहन मधुबाला सहित करीब छह नेता टिकट की लाइन में हैं। ये सभी राज्य मुख्यालय में बैठे अपने आकाओं की परिक्रमा कर रहे हैं।
चर्चा यह भी हो रही है कि पूर्वमंत्री इंद्रजीत सरोज गठबंधन के प्रत्याशी हो सकते हैं। दस दिन के बीच दूसरी बार रविवार को वह कार्यकर्ताओं से मिलने भरवारी पहुंचे। हालांकि पूर्वमंत्री ने चुनाव लड़ने के सवाल को टाल दिया। कहा कि उम्मीदवार की घोषणा नेतृत्व करेगा। इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव परवेज अख्तर अंसारी, कैलाश चंद्र केसरवानी, अनीस अहमद, अशोक गुलाटी, प्रेम नारायण, मनोहरलाल, गुलाम हुसैन, विनोद गौरा आदि रहे।