{"_id":"b8334ccbd5179f654a6b444778885425","slug":"indoors-fireball-remained-married-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
पइंसा(कौशाम्बी)। संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की रात अनेठा गांव की विवाहिता की घर के भीतर चलने से मौत हो गई। विवाहिता की रात किसी बात पर पति से झगड़ा हुआ था। घरवालों का कहना है कि इसी गुस्से में उसने खुद ही आग लगाकर खुदकुशी की है। जबकि भाई और मायके के अन्य सदस्य पति पर जलाकर मार डालने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक मायकेवालों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। एसओ ने बताया कि फौरी तौर पर मामला खुदकुशी का लग रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सच्चाई का पता चलेगा।
फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की रहने वाली शकुंतला देवी पुत्री छोटेलाल की पहली शादी रामखेलावन निवासी सौरईबुजुर्ग (सिराथू) से हुई थी। एक बेटे को जन्म देने के बाद पति से मनमुटाव होने पर रिश्ता टूट गया था। कुछ साल तक मायके में रहने के बाद शकुंतला ने अनेठा गांव के सुरेश कुमार पुत्र बद्री प्रसाद से विवाह कर लिया था। दूसरी शादी से उसे बेटी प्रियंका (10) है। दूसरे पति से भी शंकुतला का आए दिन विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि सोमवार की रात 10 बजे भी दोनों के बीच तीखी झड़प हुई थी। इसी झगड़े के कुछ देर बाद भी विवाहिता घर के भीतर आग का गोला बन गई थी।
कमरे से उठती लपटें और विवाहिता की चीखें सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांववाले भी दौड़े। लपटों से घिरी विवाहिता को देख लोगों की रूह कांप गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि जब तक लोग आग बुझाते, उसकी सांसें थम चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कमरे से निकालकर जांच की। फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, विवाहिता की मौत की खबर पर आए उसके भाई अरविंद ने पति पर ही जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। अरविंद का कहना है कि शादी के बाद से ही पति मायके से पैसे मांगकर ले आने का दबाव बनाता रहता था। मामले में एसओ पइंसा रामभरोस कुशवाहा ने बताया अभी उन्हें मायकेवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।