फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   indian constitution

देश को एकता के सूत्र में बांधता है संविधान

Sun, 27 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 27 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
indian constitution
other
कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अखंड प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने संविधान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


   कार्यक्रम में बोलते हुए डीएम ने कहा कि भारत देश संविधान की उद्देशिका के सूत्र में बंधा हुआ है। विश्व में ऐसा संविधान किसी देश में नहीं है। इसकी नमनशीलता अन्य देशों के संविधान से ऊपर उठाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण के समय देश के गरीब, असहाय, मजबूर लोगों की मदद का पूरा ध्यान रखा गया है। संविधान की इसी उद्देशिका का डीएम ने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को संकल्प दिलाया। इस मौके पर एडीएम श्रीकृष्ण, एसडीएम व कलक्ट्रेट के सभी अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिजवी कालेज में मनाया गया संविधान दिवस
 नगर पंचायत करारी स्थित डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में शनिवार को सीबीएसई की तरफ से प्रायोजित संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या लुबना फातिमा ने संविधान और इसके निर्माण डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया। इसके बाद संविधान से संबंधित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed