फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Increase in business of readymade decorative material

Kaushambi News: रेडीमेड सजावटी सामग्री का बढ़ा कारोबार

Sun, 31 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 31 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Increase in business of readymade decorative material
शहरी जीवनशैली का प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों तक दिखाई देने लगा है। इसी के चलते छोटे-छोटे कस्बों में भी घरों को आकर्षक और आधुनिक ढंग से सजाने की होड़ है। परिणामस्वरूप रेडीमेड सजावटी सामग्री और फर्नीचर का कारोबार तेजी से विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में रेडीमेड सोफा, सेंटर टेबल, अलमारी, बेड और मॉड्यूलर किचन की मांग बढ़ी है। इसके अलावा शोपीस, वॉल पेंटिंग, एलईडी लाइटिंग, पर्दे और फ्लोरिंग से जुड़ी सामग्री भी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ कस्बाई बाजारों में भी इनकी बिक्री में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

कीमतों की बात करें तो सामान्य रेडीमेड सोफा सेट 15 से 40 हजार रुपये तक, जबकि मॉड्यूलर किचन 50 हजार से लाख रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं डेकोरेशन आइटम्स 500 से 10 हजार रुपये तक आसानी से खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी कमलेश, शदाब, जिशान और घनश्याम का कहना है कि शादी-विवाह और नए मकान बनने के अवसर पर ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। रेडीमेड सामग्री से न केवल समय की बचत होती है बल्कि ग्राहकों को मनचाहा डिजाइन और लुक भी मिल जाता है। यही वजह है कि यह कारोबार ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में भी तेजी से पांव पसार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed