{"_id":"68d5aefb7b8660d5b805f551","slug":"incentive-amount-stuck-for-three-months-2060-tb-patients-upset-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-130690-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीन माह से अटकी प्रोत्साहन राशि, 2060 टीबी मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीन माह से अटकी प्रोत्साहन राशि, 2060 टीबी मरीज परेशान
Fri, 26 Sep 2025 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:51 AM IST
सार
मंझनपुर जिले में 2060 टीबी मरीज तीन माह से सरकार द्वारा घोषित पोषण प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे हैं। बजट में देरी के कारण मरीजों को खाने-पीने में कठिनाई हो रही है। अधिकारियों ने शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विस्तार
जिले के 2060 टीबी मरीज बीते तीन माह से शासन की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे हैं। सरकार की योजना के तहत मरीजों को बेहतर खानपान के लिए तीन-तीन हजार रुपये की किस्त दी जाती है।
बता दें कि छह माह की अवधि में यह राशि पहले और तीसरे महीने मिलनी चाहिए लेकिन विभाग को बजट न मिलने के कारण भुगतान अटका हुआ है। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का बजट लंबित है। इस कारण टीबी के मरीजों को पोषण संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मंझनपुर के समदा निवासी एक मरीज के तीमारदार ने बताया कि दवा के साथ अच्छा भोजन जरूरी है लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण घर में दूध और फल का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। वहीं करारी क्षेत्र में करीब पांच से अधिक मरीज हैं जिन्होंने बताया कि डॉक्टर खानपान का खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं लेकिन प्रोत्साहन राशि न मिलने से पूरा परिवार संकट में है।
विज्ञापन
मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि यदि समय से राशि मिलती तो इलाज और खानपान में दिक्कत न होती। उन्होंने शासन से जल्द से जल्द बजट जारी कर मरीजों को राहत देने की मांग की है।
टीबी मरीजों की प्रोत्साहन राशि पोर्टल अपडेटिंग के कारण रुकी थी। अब प्रशिक्षण व बजट जारी हो चुका है। इसी सप्ताह सभी मरीजों को राशि मिल जाएगी।
- डॉ. संजय कुमार, सीएमओ