{"_id":"628e7f0dc1c6ac5e593c597a","slug":"inamiya-crook-of-25-thousand-wanted-for-theft-arrested-kaushambi-news-ald3338118111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का वांक्षित 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का वांक्षित 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसकी दो साल से तलाश कर रही थी। पकड़े गए बदमाश की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार को आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी करके चालान कर दिया गया है।
सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली इलाके में वर्ष 2020 में चोरी करने वालों का एक गैंग पकड़ा गया था। बदमाशों के पास से चोरी के ट्रैक्टर आदि बरामद हुए थे। इस मामले में प्रतापगढ़ जिले के बाघराय कोतवाली के मलावा छजईपुर निवासी अतुल यादव उर्फ ताबो का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने अतुल की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विभाग के अफसरों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित कया। बुधवार को सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि करनपुर के पास अतुल मौजूद है। इस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर अतुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान भेज दिया गया है।