फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In the name of sending him to Saudi, the accused of fraud misbehaved with the inspector

Kaushambi News: सऊदी भेजने के नाम पर ठगी के आरोपी ने दरोगा से की बदसलूकी

Fri, 21 Jun 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 21 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
In the name of sending him to Saudi, the accused of fraud misbehaved with the inspector
कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाला व्यक्ति सैलून की दुकान का संचालन करता है। आरोप है कि संचालक ने एक व्यक्ति से सऊदी के कतर में नौकरी दिलाने के नाम 1.20 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर एक दरोगा पूछताछ के लिए उसे बुलाने पहुंचे तो आरोपी ने बदसलूकी की। उधर, सैलून संचालक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मकदूमपुर भैला गांव के सत्यचरन ने बताया कि फरवरी में वह करारी में बाल कटवाने गया था। वहां उसकी मुलाकात करारी कस्बे के किंगनगर मोहल्ले के सफीक से हुई। सफीक ने बताया कि वह कई लोगों को कतर भेज चुका है। वहां आठ घंटे का काम और 16 सौ रियाल प्रतिमाह मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए एक लाख बीस हजार रुपये देने पड़ेंगे। सत्यनारायण के मुताबिक झांसे में आकर उसने पैसा दे दिया। जब वह कतर पहुंचा तो दूसरे काम में लगाया गया। किसी तरह वापस लौटे सत्यनारायण ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करारी कोतवाली के एक दरोगा संचालक को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाने पहुंचे तो उनके साथ बदसलूकी की गई। सैलून संचालक का भी कहना है कि दरोगा ने उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना हैं कि दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया है। उन्होंने सैलून संचालक पर लगे बदसलूकी के आरोप को सच बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed