फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In the name of land deed, fraudsters cheated Rs 2 lakhs, case filed

Kaushambi News: भूमि बैनामा करने के नाम पर जालसाजों ने की दो लाख की ठगी, मुकदमा

Sun, 30 Jun 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 30 Jun 2024 04:11 AM IST
सार

जिला अस्पताल के समीप एक भूखंड दिखाकर जालसाजों ने एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठग लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पैसा मांगा तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
In the name of land deed, fraudsters cheated Rs 2 lakhs, case filed
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

जिला अस्पताल के समीप एक भूखंड दिखाकर जालसाजों ने एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठग लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पैसा मांगा तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पिपरी कोतवाली के गिरिया खालसा निवासी बृजलाल का कहना है कि जिला अस्पताल के समीप करीब डेढ़ साल पहले मंझनपुर के छोगरिया का पूरा निवासी अभिषेक व लवकुश ने उसे एक भूखंड बिक्री के लिए दिखाया था। दो लाख रुपये बतौर एडवांस लिया गया। कई महीने बीतने के बाद भी जब भूमि का बैनामा उसके नाम नहीं हुआ तो उसे गड़बड़ी की आशंका हुई। पैसा मांगने पर आरोपी बदसलूकी पर उतर आए।
विज्ञापन


एक दिसंबर 2023 को आरोपियों ने पैसा देने से मना कर दिया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज की। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed