फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In the BJP government, the youth got the responsibility of guarding the bull and the cow: Inderjit

भाजपा सरकार में युवाओं को मिली सांड़ और गाय की रखवाली की जिम्मेदारी: इंद्रजीत

Tue, 23 Nov 2021 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
In the BJP government, the youth got the responsibility of guarding the bull and the cow: Inderjit
In the BJP government, the youth got the responsibility of guarding the bull and the cow: Inderjit - फोटो : KAUSHAMBI
सयांरा स्थित मैदान में सोमवार को सपा का सिराथू विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव एवं सूबे के पूर्व मंत्री इंद्रजीत शामिल हुए। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार में युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। हां यह जरूर है कि किसानों को इस सरकार में जिम्मेदारी दी गई है, वह भी सांड़ और गाय संभालने की।
विज्ञापन

इंद्रजीत सरोज ने कहा कि जिले से प्रदेश में डिप्टी सीएम, सांसद और विधायक सब भाजपा के हैं, उसके बाद भी जनपद में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। कहा जिले में यदि विकास होगा तो प्रदेश स्तर पर नाम जाएगा। कहा जिले के एक नेता भूमि कब्जा करने पर उतारू हैं, तो एक जीटी रोड पर वसूली करने में मस्त हैं। नगर पालिका का सारा बजट खा गए।
विज्ञापन

सपा की सरकार आने पर पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। भाजपा की सरकार देश और प्रदेश को बेचना चाहती है। जनता 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। हमारी सरकार बनने पर बिजली का बिल माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान सभा उप चुनाव में हार की वजह से सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम कम कर दिया तो वहीं तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, वीरेंद्र कुमार, डॉ. असलम, कैलास चंद्र केशरवानी, पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, भइयालाल पाल, परवेज अख्तर अंसारी, रईस अहमद, मीनू, अशोक यादव, मो. शेरु, भूपसिंह पाल, धर्मेंद्र पाल, लवकुश निर्मल, अशर्फी लाल शास्त्री, विभा यादव, कमलेंद्र सिंह सेंगर, भानू यादव, सुमित पांडेय आदि हजारों सपाई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed