फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In-laws refused to send off the girl for dowry

Kaushambi News: दहेज के लिए ससुरालियों ने विदाई कराने से किया इन्कार

Sat, 12 Jul 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 12 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
In-laws refused to send off the girl for dowry
इलाके के सैयद सरावां गांव की एक युवती को दहेज की मांग करते हुए ससुरालियों ने विदा कराने से इन्कार कर दिया। मायके जाकर उसकी पिटाई भी की। अदालत के आदेश पर आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सैयद सरावां गांव की रोशनी उर्फ माहेनूर पुत्री रईश उल्ला ने बताया कि उसका निकाह 17 अप्रैल 2023 को पड़ोस में रहने वाले समसुल हक से हुआ था। शादी के वक्त विदाई नहीं कराई गई थी। तय हुआ था कि बाद में गवना कराया जाएगा। आरोप है कि कुछ महीने बाद गवना कराने से पहले ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख नकदी व कार की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन

असमर्थता व्यक्त करने पर गवना कराने से इन्कार कर दिया। एक अप्रैल 2025 को मायके जाकर पीड़ित युवती की पिटाई व परिवार वालों से अभद्रता भी की। आरोप है कि नामजद तहरीर के बाद भी थाना पुलिस के साथ ही एसपी कोई कार्रवाई नहीं कराई। इससे परेशान पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को आरोपी पति समसुल हक, सास सज्जा, जेठ राना व जेठानी जरीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed