फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In Kaushambi, the in-laws of the woman believed to be dead, thrown into the forest

कौशाम्बी में महिला से ससुरालियों ने की हैवानियत, मरा हुआ समझकर जंगल में फेंका

Tue, 23 Feb 2021 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
In Kaushambi, the in-laws of the woman believed to be dead, thrown into the forest
In Kaushambi, the in-laws of the woman believed to be dead, thrown into the forest
कौशाम्बी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता के साथ ससुरालियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। महिला की छोटी बहन की शादी में ज्यादा दहेज दिए जाने से खफा ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट्स में लोहे की रॉड डाल दी। विवाहिता को मरा हुआ समझकर ससुराली उसकी आंख पर काली पट्टी बांधकर जंगल में फेंक आए। इसके बाद ससुरालियों ने मायके वालों को बताया कि उनकी बेटी घर से भाग गई।
विज्ञापन

मायके वालों ने जब पीड़िता की खोजबीन शुरू की तो जंगल में एक बुजुर्ग महिला के घर से विवाहिता मिली। शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करारी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला की शादी कौशाम्बी क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के साथ 20 साल पहले हुई थी। विवाह के वक्त मायके वालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। शादी के पांच साल बाद विवाहिता ने एक बेटे को जन्म दिया। घर में किसी तरह की कलह नहीं थी।
विवाहिता के मुताबिक वर्ष 2019 में उसकी छोटी बहन की शादी हुइ। मायके वालों ने छोटी बहन को कुछ ज्यादा दहेज दिया। यह बात ससुराल वालों को नागवार गुजरी। इसके बाद लेकर आए दिन ससुराली उसके साथ मारपीट करते थे।
आरोप है कि मंगलवार शाम उसका पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उसे पीटने लगा। पिटाई के बाद उसके सारे कपड़े उतार दिया और प्राइवेट पार्ट्स में लोहे का रॉड डाल दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह एक जंगल में पड़ी थी। आंख पर काली पट्टी बांधी गई थी। विवाहिता के मुताबिक जंगल में एक बुजुर्ग महिला मिली तो उसने सहारा दिया।
आपबीती जानने के बाद महिला ने विवाहिता को अपने घर में रख लिया। उधर, ससुराल वालों ने खुद विवाहिता के मायके वालों को फोन कर जानकारी दी कि उनकी बेटी भाग गई है। शादी के 20 साल बाद बेटी के भागने की खबर से परिवार के लोग अवाक रह गए। खोजबीन करते हुए मायके वाले उस बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे तो विवाहिता मिल गई।
मायके वालों को घटना की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में विवाहिता को लेकर मायके वाले कौशाम्बी कोतवाली पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति शैलेश कुमार, जेठ रामजनम व ससुर रामविशाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने विवाहिता को इलाज के लिए सीएचसी बारा भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विवेक ने बताया कि नर्स से महिला का चेकअप कराया गया। उसके प्राइवेट पार्ट्स में जख्म है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

घटना की जानकारी मिली है। महिला के मायके वाले उसे लेकर कोतवाली आए थे। रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महामाया प्रसाद, इंस्पेक्टर कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed