फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In film style, young man forcibly filled vermilion in teenager, beaten on protest

फिल्मी स्टाइल में युवक ने जबरन भरा किशोरी की मांग में सिंदूर, विरोध पर पीटा

Wed, 01 Jun 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
In film style, young man forcibly filled vermilion in teenager, beaten on protest
पिपरी कोतवाली के एक गांव में सोमवार को युवक ने फिल्मी स्टाइल में एक किशोरी की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। विरोध करने पर किशोरी व उसके साथ सहेली को पीटा। शोरगुल पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। मामले की सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति परिवार सहित दिल्ली में रहता है। कुछ दिनों पहले उसके गांव का एक युवक उसकी बेटी के मोबाइल फोन पर काल करने लगा। पीड़िता ने युवक को काल करने के लिए मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। इन दिनों किशोरी अपने परिवार के साथ गांव आई हुई है। आरोपी युवक यहां भी किशोरी को परेशान करने लगा।
विज्ञापन

किशोरी के पिता के मुताबिक सोमवार को उनकी 16 वर्षीय बेटी गांव में लगे एक सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी। इस बीच युवक भी वहां पहुंच गया। युवक ने जबरन किशोरी की मांग में सिंदूर भर दिया। विरोध करने पर किशोरी व उसकी मूकबधिर किशोरी को पीटा गया। घटना के बाबत इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed