फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   in a quarel 16 injured

दो पक्ष भिड़े, 16 घायल

Fri, 11 Sep 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
in a quarel 16 injured
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावे खुर्द गांव में गुरुवार सुबह नाबदान का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। मारपीट में महिलाओं सहित 16 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। असरावे खुर्द गांव निवासी गोरेलाल पुत्र बच्चालाल का पड़ोसी जगलाल पाल से नाबदान का पानी बहाने को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह भी बहस होने लगी। तभी दोनों के परिजन लाठी-डंडे से लैस होकर मौके पर आ गए और एक दूसरे पर डंडों के साथ ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से गोरेलाल उसकी मां रेशमी, जय प्रकाश, फूलकली, मिंता देवी, उमेश, रोहित व विनोद घायल हैं। जबकि दूसरी तरफ से अलगू, विमला देवी, जगलाल, रन्नो देवी, महेन्द्र, छेदी, कतली तथा महेन्द्र पाल को चोट लगी है। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed