फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   in a bus incident 8 injured

कौशाम्बी : मुसाफिरों से खचाखच भरी प्राइवेट बस खाई में पलटी, आठ घायल

Sat, 18 Dec 2021 06:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 18 Dec 2021 06:15 PM IST
सार

हादसे में आठ लोगों को चोटें आई थीं, जिसमें एक महिला की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी के अन्य घायल सीएचसी सरायअकिल में इलाज कराकर घर लौट गए।

विज्ञापन
in a bus incident 8 injured
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली के जयंतीपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास शनिवार सुबह करारी-प्रयागराज मार्ग पर यात्रियों से खचाखच भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


हादसे में आठ लोगों को चोटें आई थीं, जिसमें एक महिला की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी के अन्य घायल सीएचसी सरायअकिल में इलाज कराकर घर लौट गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद बस का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करारी से एक प्राइवेट बस यात्रियों को बैठाकर प्रयागराज की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मिनी बस में करीब 50 से ज्यादा लोग खचाखच भरे थे। बस जैसे ही जयंतीपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंची तभी सामने चल रहे चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। र
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्तार ज्यादा होने के कारण चालक का बस से नियंत्रण हट गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना के बाद में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इस बीच राहगीरों की सूचना पर सरायअकिल के थानाध्यक्ष अनुपम शर्मा एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। बस में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

जिसमें बदलेपुर की मीना देवी (35) पत्नी बलराम, हिसामपुर की गुलाफ़सा (35) पत्नी बबलू उमर, बरई बंधवा के मोबीन अहमद, फरीदपुर सवरों के दिव्यांश (16) पुत्र सुशील मिश्रा, महेंद्र गांव करारी के महेश कुमार (35), रक्सवारा कटरा के भग्गन (55), रामयश (54) और फरीदपुर संवरो के कृष्णकांत जख्मी हुए थे।


पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरायअकिल भेजा। यहां मीना देवी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि बस प्रयागराज के किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक घटना के बाद मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed