{"_id":"619bee7bd97a9d68a243275a","slug":"illegally-selling-fertilizer-seeds-without-license-shop-sealed-kaushambi-news-ald321038140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर लाइसेंस के अवैध रूप से बेच रहा था खाद-बीज, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर लाइसेंस के अवैध रूप से बेच रहा था खाद-बीज, दुकान सील
विज्ञापन
सदर तहसील के बारा ब्लॉक के समीप बगैर लाइसेंस के खाद-बीज की बिक्री हो रही थी। सोमवार को डीडी एग्रीकल्चर की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारकर अवैध रूप से संचालित दुकान को सील कर दिया है। टीम ने दुकान से काफी मात्रा में बीज के साथ ही 22 बोरी इफ्को की खाद भी बरामद किया है। टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।
उपनिदेशक कृषि उदयभान गौतम ने बताया कि सदर तहसील के ढोकसहा गांव निवासी उमेश मौर्या विभागीय लाइसेंस के बगैर बारा ब्लॉक के समीप खाद-बीज की दुकान चला रहा था। जानकारी मिलने पर सोमवार को जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार गौतम पुलिस फोर्स के साथ दुकान में छापा मारने पहुंच गए।
इस दौरान टीम ने दुकान के अंदर से काफी मात्रा में बीज के साथ ही इफ्को की 22 बोरी 20-20-13 उर्वरक भी बरामद करने का दावा किया है। हालांकि, बाजर में चर्चा रही कि टीम ने करीब 100 बोरी नकली डीएपी बरामद की है। अवैध रूप से संचालित खाद-बीज की दुकान को तत्काल सील करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। माना जा रहा है कि मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर होनी तय है।