{"_id":"5d1908db8ebc3e3cd07a310e","slug":"illegal-mining-of-sand-from-dharadal-on-beur-ghat-kaushambi-news-ald248210691","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी के ब्यूर घाट पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी के ब्यूर घाट पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन
विज्ञापन
ब्यूर घाट पर धड़ल्ले से हो रहा बालू का अवैध खनन
- ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही भागे माफिया और मजदूर
गांव वालों ने तहसील प्रशासन पर खनन कराने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। यमुना नदी के ब्यूर घाट पर बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। रविवार शाम ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस को देखते ही बालू माफिया और मजदूर फरार हो गए। कोई भी मौके पर पकड़ा नहीं जा सका। इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
ब्यूर घाट का इस बार पट्टा नहीं हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो करीब महीने भर से कुछ माफिया इस घाट पर बालू का अवैध खनन करा रहे हैं। बोट से बालू निकलवाकर खुलेआम वाहनों में ओवरलोड लादकर बेची जाती है। गंाव वालों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार उन्होंने स्थानीय तहसील प्रशासन से की, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। रविवार शाम गांव के लोगों ने इसकी शिकायत पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी से कर दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ घाट पर छापा मार दिया। पुलिस को देखते ही माफिया और मजदूर फरार हो गए। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल कोई पकड़ा नहीं जा सका है। आगे खनन की शिकायत मिली तो एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।