फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal mining of sand caught on Malipur Ghat, report on 31

मल्हीपुर घाट में पकड़ा गया बालू का अवैध खनन, 31पर रिपोर्ट

Sat, 11 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining of sand caught on Malipur Ghat, report on 31
मल्हीपुर घाट पर पकड़ा गया बालू का अवैध खनन, 31 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

ऊंट व ट्रैक्टर से किया जाता था परिवहन, खान अधिकारी ने सरायअकिल में दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। चायल तहसील क्षेत्र के मल्हीपुर घाट पर बालू का अवैध खनन पकड़ा गया है। खान अधिकारी ने पुलिस के साथ घाट पर छापा मारा तो हड़कंप मच गया। खनन के पर्याप्त साक्ष्य मिले। खनन में लिप्त महिलाएं व बच्चे पुलिस को देख भाग निकले। मामले में खान अधिकारी की तहरीर पर 15 नामजद समेत 31 लोगों के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बताया जाता है कि मल्हीपुर गांव के घाट पर बालू माफिया लाल सलाम संगठन की मदद से काफी दिनों से बालू का अवैध खनन करवा रहा था। खनन महिलाओं व बच्चों के जरिए कराया जाता था। यहां से निकाली गई बालू को ऊंट, बुग्गी व ट्रैक्टर के जरिए बाहर लाकर बालू माफिया को औने-पौने दाम पर बेचा जाता था। इसके बाद माफिया उसे महंगे दामों पर बेचते थे। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को खान अधिकारी आरपी सिंह ने सरायअकिल के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश सिंह व चौकी प्रभारी तिल्हापुर अभिलाष तिवारी को साथ घाट पर छापा मारा। घाट में अवैध खनन संबंधी साक्ष्य मिले। पता चला कि यहां खनन मल्हीपुर व कटैया गांव के लोग कर रहे थे। इस पर खान अधिकारी ने मल्हीपुर गांव के बुद्धिमान, मोतीलाल, कमलेश, रामकेश, रमेश, राकेश, जगधीरा, सुग्गा, मिर्चोई, गुलाब, बृजभान, प्रमोद और कटैया गांव के इकबाल, गुलाब, महफूज और 16 अन्य लोगों के खिलाफ बालू के अवैध व परिवहन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed