{"_id":"62276c6312df141afc120315","slug":"illegal-factory-caught-in-muratganj-operator-absconding-kaushambi-news-ald328447989","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूरतगंज में पकड़ी गई अवैध फैक्ट्री, संचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूरतगंज में पकड़ी गई अवैध फैक्ट्री, संचालक फरार
विज्ञापन
मूरतगंज कस्बे में पकड़ी गई अवैध गुटखा और सर्फ एक्सेल साबुन व सिगरेट लदी पिकप
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में तीन महीने से संचालित एक अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई। फैक्ट्री के अंदर हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के तमाम नकली उत्पाद बरामद हुए हैं। पुलिस व कंपनी के अफसरों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। हालांकि, छापेमारी के दौरान संचालक भाग निकलने में सफल रहा। फैक्ट्री के अंदर से लाखों का माल बरामद हुआ है।
हरियाणा के गुड़गांव स्थित हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के एरिया मैनेजर सुरेश कोशी ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि मूरतगंज में उनकी कंपनी के नाम का इस्तेमाल पर डुप्लीकेट उत्पाद बनाए जा रहे हैं।
इस पर मंगलवार को वह अपनी टीम के साथ मूरतगंज पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद यहां बनाए गए उत्पाद को चेक किया गया, तो वह नकली निकले। इस पर उन्होंने मामले की सूचना कोखराज कोतवाली में दी। शाम को कोखराज पुलिस के साथ फैक्ट्री में छापेमारी की गई तो वहां से गुटखा, चाय, शैंपू, सिगरेट सहित तमाम नकली सामान बरामद हुए।
विज्ञापन
ज्यादातर सामान हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के नाम से बनाए गए थे। सभी सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। छापेमारी के दौरान संचालक भागने में सफल रहा। कारखाने से दो मजदूर पकड़े गए हैं। उसने पूछताछ के बाद कंपनी के मैनेजर ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामले में इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद का कहना है कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।