{"_id":"6966967afcc8601ec90f3074","slug":"ignoring-rules-3147-vehicles-challaned-in-12-days-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-134946-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नियमों की अनदेखी... 12 दिन में 3,147 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नियमों की अनदेखी... 12 दिन में 3,147 वाहनों का चालान
विज्ञापन
सैनी चौराहे पर डि्रंकिंग ड्राइव करने वालों की जांच करते टीएसआई। स्रोत : विभाग
- फोटो : अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में यातायात पुलिस ने अभियान चलाते हुए 12 दिनों में 3,147 वाहनों का चालान किया है। इस दौरान वाहन स्वामियों से 43.55 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। नियमों की अनदेखी करने में बाइक सवार सबसे आगे रहे।
यातायात पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान फोन का प्रयोग, बाइक पर तीन सवारी बैठाने, वाहनों पर गलत नंबर प्लेट लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 23 वाहनों को सीज भी किया गया है।
बता दें कि पुलिस की टीम ने जिले के मूरतगंज, सैनी, भरवारी, करारी, सरायअकिल, सिराथू, अजुहा, महगांव, चरवा, सैयद सरावां, पश्चिमशरीरा, लेहदरी सहित अन्य इलाकों में एक से 12 जनवरी तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। उन्हें हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व को समझाया गया। कई स्थानों पर जागरूकता के लिए पंफलेट भी बांटे गए।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक दिनेश परिहार का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लापरवाही और नियमों की अनदेखी है। ऐसे में सख्त कार्रवाई ही लोगों को सतर्क करेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे खुद और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
-- -- -- -- -
इन वाहनों पर पुलिस ने की कार्रवाई
-- -- -- -- -
- बिना हेलमेट 1717
- बिना सीट-बेल्ट 103
- फोन का इस्तेमाल 21
- बाइक पर तीन सवारी 125
- गलत नंबर प्लेट 70
- शराब पीकर वाहन चलाना 10
- सवारी वाहन पर ओवरलोडिंग 08
- भार वाहन पर सवारी 40
- अन्य उल्लंघन 1053
- कुल 3,147 (चालान)
-- -- -- -- -
बोले अफसर
- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - राजेश कुमार, एसपी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नुक्कड़ नाटक के जरिये किया जागरूक
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को सौरई बुजुर्ग मोड़ पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात के नियम बताएं। उन्होंने नुक्कड़ नाटक व शपथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। साथ ही पंफलेट बांटे गए। दुर्घटना में घायल को 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाने और मदद करने पर सरकार द्वारा 25,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की जानकारी दी।

सैनी चौराहे पर डि्रंकिंग ड्राइव करने वालों की जांच करते टीएसआई। स्रोत : विभाग- फोटो : अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।