{"_id":"69fb990807da93c48b07500c","slug":"if-you-are-fond-of-samosa-kachori-then-you-will-have-to-loosen-your-pocket-kaushambi-news-c-261-1-kmb1025-140903-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: समोसा-कचौड़ी के हैं शौकीन तो ढीली करनी पड़ेगी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: समोसा-कचौड़ी के हैं शौकीन तो ढीली करनी पड़ेगी जेब
Thu, 07 May 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 07 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
वैभव केशरवानी
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों का असर अब नाश्ते और फास्ट फूड की दुकानों पर दिखने लगा है। ऐसे में अगर आप समोसा, कचौड़ी, मंचूरियन राइस, चाऊमीन और मोमोज के शौकीन हैं तो अब जेब और अधिक ढ़ीली करनी पड़ेगी। स्ट्रीट वेंडर और नाश्ता विक्रेताओं ने खाद्य पदार्थों के दाम दो से पांच रुपये तक बढ़ा दिए हैं।
जहां पहले दो समोसे 10 रुपये में मिलते थे, अब 14 रुपये देने पड़ रहे हैं। समोसे की प्लेट 25 से बढ़कर 28 से 30 रुपये हो गई है। मंचूरियन राइस, चाऊमीन और मोमोज की कीमत भी 20 से बढ़कर 25 रुपये प्रति प्लेट हो गई है।
गैस सिलिंडर न मिलने और दाम बढ़ने से लकड़ी की भट्ठी का उपयोग करते हैं, लेकिन कोयला 1700 से 2500 रुपये क्विंटल में मिल रहा है। इससे कमाई में कमी आई है, नास्ते का दाम बढ़ाना मजबूरी है।-- शुभम गुप्ता, नास्ता विक्रेता
विज्ञापन
सिलिंडर के दाम बढ़ने से लागत अधिक आ रही है। फास्ट फूड डिश का दाम बढ़ाना हमारी मजबूरी बन गई है। इससे दुकानदारी में भी असर पड़ रहा है ग्राहक कम हो गए हैं। - वैभव केशरवानी, फास्ट फूड विक्रेता
जब से गैस कि किल्लत शुरू हुई तभी से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। गैस के दाम बढ़ने से लागत अधिक आने लगी है। ऐसे में समोसा, जलेबी जैसे अन्य खाद्य के दाम बढ़ाना मजबूरी हो गई है। - विजय जायसवाल, मिठाई कारोबारी
खाद्य पदार्थों के पहले और अब के दाम
सामग्री पहले अब
समोसा (2 पीस) 10 14
समोसा-छोला(प्रति प्लेट) 25 28-30
कचौड़ी (2 पीस) 12 15
मंचूरियन राइस 20 25
चाऊमीन 20 25
मोमोज 20 25
विज्ञापन
जहां पहले दो समोसे 10 रुपये में मिलते थे, अब 14 रुपये देने पड़ रहे हैं। समोसे की प्लेट 25 से बढ़कर 28 से 30 रुपये हो गई है। मंचूरियन राइस, चाऊमीन और मोमोज की कीमत भी 20 से बढ़कर 25 रुपये प्रति प्लेट हो गई है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर न मिलने और दाम बढ़ने से लकड़ी की भट्ठी का उपयोग करते हैं, लेकिन कोयला 1700 से 2500 रुपये क्विंटल में मिल रहा है। इससे कमाई में कमी आई है, नास्ते का दाम बढ़ाना मजबूरी है।