फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   If raw alcohol business in the region responsible Npengen

इलाके में कच्ची शराब का धंधा हुआ तो नपेंगें जिम्मेदार

Fri, 10 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 10 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
If raw alcohol business in the region responsible Npengen
मंझनपुर (ब्यूरो)। अपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने थानेदारों को कड़ी हिदायत दी। चेताया कि यदि इलाके में कच्ची शराब का धंधा हुआ तो जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लंबित इनामिया बदमाशों की गिरफ्तारी, लंबित मामलों की विवेचना में तेजी लाने का निर्देश दिया है। एसपी का तल्ख तेवर देख थानेदारों के होश उड़े रहे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को दुर्गा भाभी सभागार में थानेदारों के साथ बैठक कर अपराधिक घटनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं को पूरा करने, वांछित अपराधिकायों की गिरफ्तारी करने, गांवों में होने वाले विवादों की वजह खंगालने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में मादक पदार्थो की तस्करी के अलावा कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। चेताया कि यदि किसी के भी इलाके में कच्ची शराब की भट्ठी, भंडारण आदि मिला तो संबधित जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक का तल्ख तेवर देख जिम्मेदारों की घिग्घी बंधी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed