{"_id":"6127e6108ebc3e7a0601b1ac","slug":"if-privatization-is-not-stopped-then-congress-will-protest-kaushambi-news-ald3142834102","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन
Fri, 27 Aug 2021 04:14 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 04:14 PM IST
सार
सौंपे गए ज्ञापन में युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों समेत सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों और बंदरगाहों तक निजी व्यवसायियों को बेचने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
If privatization is not stopped, then Congress will protest
- फोटो : KAUSHAMBI
विस्तार
केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन एनएमपी के तहत 13 क्षेत्रों के निजीकरण का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसको रोकने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों समेत सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों और बंदरगाहों तक निजी व्यवसायियों को बेचने की योजना बनाई जा रही है। जो कि बहुत ही संवेदनशील और गंभीर विषय है।
इसका युवा कांग्रेसी विरोध करते है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि देश की कीमती संपत्ति की बिक्री नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
कहा कि जिस तरीके से आज देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है वह देश के हितों के खिलाफ है। कांग्रेसी इस देश विरोधी नीति को चलने नहीं देगे। सरकार इस निजीकरण को नहीं रोकती है तो युवा कांग्रेसी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर राजीव कुमार, जितेंद्र शर्मा, दिनेश गौतम, फूलचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।