फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   if no development. then no vote

अमीना के ग्रामीणों ने ठाना, विकास नहीं तो वोट नहीं!

Sat, 06 Apr 2019 12:44 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 06 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा। सदर विधान सभा के अमीना गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर बैनर लगा रखा है कि, विकास नहीं तो वोट नहीं। ग्रामीणों की हठयोग की वजह से कोई भी प्रत्याशी गांव में वोट मांगने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन


अमीना गांव के सार्वजनिक तलाब में कुछ लोगों ने कब्जा करके घर  बना लिया है। इसकी वजह से लोगों के घरों का पानी तलाब में न जाकर आम रास्ते में भर रहा है। तलाब की बात तो दूर गांव का सार्वजनिक रास्ता भी तलाब बना हुआ है। इसी रास्ते से गांव के बच्चे स्कूल जाते हैं। गंदे पानी से होकर गुजरने से बच्चों का यूनिफार्म खराब हो जाता है। इसके अलावा संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका रहती है। गांव के चंद्रशेखर सिंह, इंद्रभान सिंह, महेंद्र सिंह, अजय, राम गोपाल आदि का कहना है कि तलाब पर हुए कब्जे की शिकायत वह लोग कई बार अफसरों व जन प्रतिनिधियों से कर चुके हैं। इसके बाद किसी ने समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। अब गांव के लोगों ने लोकसभा के चुनाव के बहिष्कार करने का फैसला कर लिया है। गांव के बाहर एक बैनर लगाया गया है, जिस पर लिखा गया है कि विकास नहीं तो वोट नहीं। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों की भी नींद उड़ गई है। मतदान बहिष्कार के बाबत एसडीएम सदर सतीश चंद्र का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। अगर गांव में किसी तरह की समस्या है तो वह राजस्व कर्मी भेज कर समस्या का हल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed