{"_id":"65ac4a90954e3eae3b06e222","slug":"icy-winds-increased-the-chill-people-longed-for-sunshine-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-7653-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप को तरसे लोग
Sun, 21 Jan 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
सर्दी के तेवर नरम नहीं, तल्ख होते जा रहे हैं। शनिवार को भी सर्द हवाओं की वजह से पारा गोता लगा गया। दिनभर छाई रही धुंध में सूरज दुबका रहा। बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन और गलन से लोग कांपते रहे। बाहर निकले लोग हर जगह अलाव ही तलाशते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन से चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा।
शनिवार को भी सुबह की शुरुआत भी कोहरे और धुंध के साथ हुई। 10 बजे तक कोहरा फिर धुंध छाई रही। सर्द हवाओं की वजह से लोग ठिठुरते रहे। सड़कों पर निकले लोगों के हाथ सुन्न हो जा रहे थे। लोग अलाव तलाशते, जहां आग जलती मिली, वहां हाथ सेंकते फिर आगे बढ़ते।
पारा लुढ़कने और सर्द हवाओं की वजह से घर हो बाहर, हर जगह लोग गलन वाली ठंड से परेशान रहे। घरों में लोगों ने हीटर, ब्लोअर चलाए। अलाव भी जलाए। बाहर निकले लोग जैकेट, स्वेटर, मफलर के साथ दस्ताने और टोपी भी पहने रहे। ठंड के कारण शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था जरूर की है लेकिन इतने से काम नहीं चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लोग अपने स्तर से अलाव जलवा रहे हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह के मुताबिक शनिवार का तापमान और नीचे आया है। हवाओं की रफ्तार भी आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इस वजह से गलन में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि अभी तीन से चार दिन तक मौसम का असर ऐसे ही बना रह सकता है।
मौसम से बेहद सतर्क रहने की जरूरत
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ.संजीव सिंह के मुताबिक इस मौसम में बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। सुबह की सैर पर निकलने वालों को सजग रहना चाहिए। इस तरह पैरालिसिस और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।लोग घरों में हीटर और ब्लोअर के पास होते हैं, उससे जैसे ही बाहर निकलते हैं तो तापमान में बदलाव से रक्तचाप प्रभावित हो जाता है। इसलिए बेहद सतर्क रहें, सेहत के लिए सावधानी बरतें। सुबह बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। सिर और हाथ खुला न रखें।
शीतलहरी के चलते न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
पिछले एक सप्ताह से लगातार पड रही कड़ाके की सर्दी के चलते अधिवक्ताओं और वादकारियों की निरंतर कम होती उपस्थिति के मद्देनजर शनिवार को एक बार फिर माॅडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल व महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से नो-एडवर्ड्स का प्रस्ताव पारित किया गया।
प्रस्ताव की प्रति जिला जज अनुपम कुमार को देने के बाद जिला न्यायालय समेत सभी अदालतों में वकीलों ने कोई कामकाज नहीं किया। इसके चलते अदालत परिसर में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। न्यायिक अधिकारी मुकदमों में तारीख लगा कर उठ गए।

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी। संवाद