फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Husband hanged himself, wife also tried to commit suicide

Kaushambi News: फंदे पर झूला पति, पत्नी ने भी जान देने की कोशिश

Wed, 15 Nov 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 15 Nov 2023 01:05 AM IST
सार

नगर पालिका भरवारी के केशव नगर निवासी दीपक केसरवानी (32) मोबाइल व्यापारी थे। सोमवार को परेवा के कारण दुकान बंद होने से वह घर पर थे। दोपहर में उनकी पत्नी शुभांगी भाईदूज को लेकर मायके जाने की जिद करने लगी।

विज्ञापन
Husband hanged himself, wife also tried to commit suicide
फांसी। - फोटो : Social Media

विस्तार

भाईदूज पर मायके जाने की जिद कर रही पत्नी से गुस्साए पति ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसे फंदे से झूलता देख पत्नी ने भी खुदकुशी का प्रयास किया, लेकिन समय से पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर उसे बचा लिया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका भरवारी के केशव नगर निवासी दीपक केसरवानी (32) मोबाइल व्यापारी थे। सोमवार को परेवा के कारण दुकान बंद होने से वह घर पर थे। दोपहर में उनकी पत्नी शुभांगी भाईदूज को लेकर मायके जाने की जिद करने लगी। वह दीपक को भी साथ लेकर जाना चाहती थी। कारोबार का हवाला देकर दीपक ने जाने से मना किया तो शुभांगी कमरे में जाकर अपना कपड़ा पैक करने लगी। इससे नाराज दीपक ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


शुभांगी को शक हुआ। उसने दूसरे कमरे की खिड़की से झांका तो दीपक को फंदे से लटके देखा। इसके बाद उसने भी कमरे में आकर फांसी लगा ली। घर में उन दोनों के अलावा दीपक की मां हैं, जो काफी देर से यह विवाद देख रहीं थी। अचानक दोनों को कमरे बंद देख उन्होंने शोर मचाया। पड़ोसी आए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पत्नी-पत्नी को फंदे से नीचे उतारा। तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी, लेकिन शुभांगी की सांसें चल रहीं थीं। उसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर विनोद मौर्य का कहना है दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर दोनों फंदे से लटके थे। महिला को बचा लिया गया है। दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed