फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Husband had brought Kusum to death

पति ने ही कुसुम को उतारा था मौत के घाट

Sun, 23 Jun 2019 12:44 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 23 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Husband had brought Kusum to death
कौशाम्बी - फोटो : kaushambi
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव की कुसुम को उसके पति ने ही मौत के घाट उतारा था। रोज-रोज की घरेलू कलह से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कशिया पश्चिम गांव की कुसुम देवी 25 मई की रात अपनी बेटी वाहिनी के साथ दरवाजे पर सो रही थी। इस दौरान चाकू से सिर पर हमला करके उसकी हत्या कर दी गई थी। हमले में बेटी भी घायल हुई थी। मामले में मृतका के पति गिरिजा शंकर की तहरीर पर दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस को शुरुआती दौर से ही गिरिजा शंकर पर शक था। शुक्रवार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। घटना वाली रात भी लड़ाई हुई थी। रोज-रोज के झगड़े से आजिज आकर उसने खुद ही पत्नी को मौत की नींद सुलाया था। बीच-बचाव करने में बेटी भी घायल हो गई थी। हालांकि तब पुलिस की पूछताछ में बेटी खामोश रही। अब वह भी पिता के गुनाहों की गवाही दे रही है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed