फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hurt by the death of his girlfriend, the lover hanged himself, had vowed to live and die together

UP : प्रेमिका की मौत से आहत प्रेमी ने फांसी पर लटककर दी जान, एक साथ जीने-मरने की खाई थी कसम

Mon, 05 Jun 2023 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 01:44 PM IST
सार

अशोक के पिता राजेंद्र ने बताया कि बीते 26 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में बेटे अशोक की प्रेमिका की मौत हो गई और उसके घरवालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिये शव को जला दिया था। प्रेमिका की मौत के बाद से अशोक गुमसुम रहता था। हो सकता है कि आहत होकर ही उसने मौत को गले लगा लिया हो।

विज्ञापन
Hurt by the death of his girlfriend, the lover hanged himself, had vowed to live and die together
अशोक और उसकी प्रेमिका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायअकिल के कोटिया गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने छत के पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। नीचे उतारकर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि मृतक के प्रेमिका की भी एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और प्रेमिका की मौत के बाद से मृतक युवक आहत था।

विज्ञापन


कोटिया गांव निवासी राजेंद्र कुमार किसान हैं। राजेन्द्र ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। सोमवार सुबह वह पत्नी व तीनों बेटों के साथ खेतों में बोया करेला तोड़ने गये थे। सुबह साढ़े छह बजे बड़ा बेटा अशोक कुमार (20) खेत से तोड़ा गया एक बोरा करेला घर पहुंचाने की बात कहकर घर चला आया। काफी देर तक जब वह वापस घर से खेत नहीं लौटा तो उसका पता लगाने के लिए उन्होंने दूसरे नंबर के बेटे सुनील को घर भेजा।

विज्ञापन

दूसरा बेटा सुनील जब घर पहुंचा तो देखा कि कमरे में छत पर लगे पंखे के सहारे अशोक लटक रहा है। उसे देखते ही सुनील के होश उड़ गये और वहीं चीखते हुए बदहवास हालत में खेत पर जाकर सारी बात बताई। सूचना पर सभी लोग भागते हुए घर पहुंचे और फांसी का फंदा काटकर आनन फानन अशोक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे, लेकिन वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जवान बेटे की मौत होने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों में चर्चा है कि मृतक अशोक रिश्तेदारी की एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत होने से अशोक काफी आहत था और सोमवार सुबह उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस मामले में इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों ने किसी के ऊपर किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

साथ ज़ीने मरने की खाई थी कसम 

अशोक के पिता राजेंद्र ने बताया कि अशोक अपनी मौसेरी बहन की ननद जो कि पइंसा इलाके के कुंड्रावी गांव में रहती थी उससे बेहद प्यार करता था और साथ जीने मरने की दोनों ने कसम भी खाई थी। अशोक उससे शादी भी करना चाहता था, लेकिन उसके प्रेमिका के घर वालों को यह रिश्ता नामंजूर था और उन्होंने दोनों की शादी से इंकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि बीते 26 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में बेटे अशोक की प्रेमिका की मौत हो गई  और उसके घरवालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिये शव को जला दिया था। प्रेमिका की मौत के बाद से अशोक गुमसुम रहता था। हो सकता है कि आहत होकर ही उसने मौत को गले लगा लिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed