फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hospital personnel arrested the young man climbed on the roof

अस्पताल कर्मियों ने छत पर चढ़े युवक को दबोचा

Mon, 22 Jun 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Mon, 22 Jun 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। जेके चेरीटेबल अस्पताल पश्चिमशरीरा में शनिवार रात छत पर चढ़े युवक को अस्पतालकर्मियों ने धर दबोचा। जबकि उसके दो साथी भाग निकले। कर्मियों ने आरोपी युवक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। बताया जा रहा है पकड़ा गया युवक मूकबधिर है। वह छत पर कैसे और क्यों चढ़ा? इसे लेकर तमाम चर्चाएं है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कस्बे में  स्थित जेके चेेरीटेबल हास्पिटल के कर्मी शनिवार की रात दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात करीब 10 बजे अस्पताल के पीछे की दीवार फांदकर एक युवक छत पर चढ़ गया। तीसरी मंजिल पर अनजान युवक को देख अस्पतालकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। शोर मचाते हुए अस्पताल कर्मियों  ने घेराबंदी करके छत पर चढ़े युवक को धर दबोचा। पकड़ा गया युवक मूकबधिर है।
विज्ञापन


कर्मियों ने उसे पीटने के बाद पश्चिमशरीरा पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं लोगों का कहना है कि अस्पताल की छत पर दो अन्य युवक भी चढ़े थे। मगर शोर मचने पर दोनों युवक कूदकर अंधेरे में भाग निकले। एसओ ने बताया कि युवक मूक बधिर है, वह अस्पताल की छत पर कैसे पहुंचा? इसकी छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा। वहीं अस्पतालकर्मियों का मानना है कि ये युवक चोरी की नीयत से अस्पताल की छत पर चढ़े थे। मौका मिलने पर नीचे उतरकर सामान लेकर फुर्र हो जाते। वहीं घटना को लेकर कस्बे में जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed