फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   hopspital owner died in an road accident

दुर्घटना में अस्पताल संचालक की मौत

Sun, 28 Nov 2021 06:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
hopspital owner died in an road accident
कोखराज कोतवाली के सिकंदरपुर बजहा गांव के समीप रविवार सुबह नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी बिगड़ी पिकअप में पीछे से आए अनियंत्रित बाइक भिड़ने से सवार की मौत हो गई। बाइक सवार मूरतगंज में निजी अस्पताल का संचालन करता था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर गांव निवासी सरफराज (40) मूरतगंज में जनता अस्पताल के नाम से खुद का अस्पताल संचालित करते थे। रोज की तरह वह रविवार सुबह भी वह अपनी बाइक से अस्पताल आ रहे थे। सिकंदरपुर बजहा गांव के समीप प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही पिकअप का टायर निकल गया था। इस वजह से पिकअप सड़क के किनारे खड़ी थी। सुबह करीब दस बजे सरफराज की बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से पिकअप में भिड़ गई। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची मूरतगंज चौकी पुलिस सरफराज को एंबुलेंस से इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी रोते बिलखते अस्पताल आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed