फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   holand rajnigandha

हालैंड की रजनीगंधा से महकेगा कौशाम्बी

Sun, 12 Mar 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 12 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
holand rajnigandha
कौशाम्बी
कौशाम्बी की फिजां में अब हालैंड के रजनीगंधा (सुंगधराज) की भीनी-भीनी खुशबू महकेगी। इस विदेशी रजनीगंधा की खेती जिले में शुरू हो गई है। अब इसे वृहद रूप देने की तैयारी उद्यान विभाग कर रहा है। चमेली, गुलाब की खेती के बाद रजनीगंधा की खेती कराने के लिए उद्यान विभाग ने खाका खींच लिया है। यमुना की तराई से इसकी शुरूआत हो चुकी है। इस खेती से किसान अच्छी आय कमा रहे हैं।
विज्ञापन


   गौतम बुद्ध की नगरी कौशाम्बी में सुगंधराज की खुशबू शांति का पैगाम देगी। सुगंधराज (रजनीगंधा) की महक से जल्द ही दोआबा सराबोर होगा। किसानों को मालामाल करने वाली यह खेती सजावट में भी अहम भूमिका निभाएगी। जेट्रोफा, गुलाब के बाद रजनीगंधा की भी खेती की शुरूआत हो गई है। उद्यान विभाग ने यमुना की तराई में करीब तीन बीघे में 75 हजार पौध रोपित कराया है। शाहपुर गांव के किसान ओम प्रकाश और उदय नारायण भीनी खुशबू बिखेरने वाले रजनीगंधा की खेती शुरू कर दी है। अपर जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि हालैंड से रजनीगंधा के पौधे मंगाकर रोपित कराए गए हैं। इस खेती से एक बीघे में एक से डेढ़ लाख रुपये की सालाना आमदनी होती है। रंजनीगंधा के फूलों को बेचने के लिए किसानों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। कारोबारी खुद चलकर उनके पास आएंगे। इस खेती में विपणन की समस्या नही है। मार्केट में इसकी डिमांड होने के कारण किसानों को ज्यादा हाथ-पैर नहीं चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन


सजावट में दिखता है अलग अंदाज
रजनीगंधा के फूल मैदानी क्षेत्रों में अप्रैल से सितंबर और पहाड़ी क्षेत्रों में जून से सितंबर माह में खिलते हैं। रजनीगंधा की तीन किस्में होती है। रजनीगंधा के फूलों का उपयोग माला और गुलदस्ता बनाने में किया जाता है। इसकी लंबी डंडियों को सजावट के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधीय गुणों से भरपूर है रंजनीगंधा
रजनीगंधा के सुगंधित फूलों को चाकलेट से निर्मित पेय पदार्थों में शक्तिवर्धक औषधियों के साथ मिलाकर सेवन किया जाता है। इसके कंदों को हल्दी और मक्खन के साथ पेस्ट कर कील मुहासों में भी प्रयोग किया जाता है। विदेशों में इसके फूलों का सेवन सूप के साथ भी लोग करते हैं।


8-10 रुपये में बिकती है एक कली
सुगंधराज यानि रजनीगंधा की एक कली 8-10 रुपये में बिकती है। रोपाई के तीन महीने बाद यह खेती तैयार होती है। एक बार रोपित होने के बाद यह पौधे तीन साल तक फूल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed