{"_id":"615aeede8ebc3e57891e563b","slug":"hoardings-created-problem-kaushambi-news-ald3173569107","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग्स बैनर ने बिगाड़ी सरायअकिल कस्बे की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग्स बैनर ने बिगाड़ी सरायअकिल कस्बे की सूरत
विज्ञापन
नगर पंचायत सरायअकिल के प्रमुख चौराहों व कस्बों के अंदर बिजली के खंभों व दीवारों के पर लगे बेतरतीब होर्डिंग्स व बैनर ने कस्बे की सूरत बिगाड़ दी है। नगर प्रशासन की उदासीनता के चलते राजनैतिक दल के नेताओं ने सरकार की जागरूकता वाले होर्डिंग्स के ऊपर भी मनमाने तरीके से अपने बैनर व होर्डिंग्स लगवा दिए हैं। इस मनमानी के कारण राजस्व का नुकसान होने के साथ ही कस्बे की खूबसूरती बिगड़ रही है।
सरकार द्वारा सभी नगर पंचायतों में प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग्स व बैनर लगवाने के लिए अनुमति लेने की व्यवस्था की है। इसके लिए बाकायदा नगर पंचायत द्वारा एक बायलाज तैयार करने के बाद गठित बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव तैयार किया जाता है। बोर्ड से प्रस्ताव पारित होने के बाद विज्ञापन के माध्यम से प्रचार प्रसार करने वाली एजेंसियों से आवेदन लेने का नियम है। आवेदन-पत्र की अनुमति मिलने के बाद ही कोई राजनैतिक दल, शिक्षण संस्थान या अन्य प्रचार एजेंसिया नगर पंचायत में अपने होर्डिंग्स व बैनर लगा सकते हैं।
लेकिन सरायअकिल कस्बे में प्रचार प्रसार करने वाले लोगों ने सारे नियम कानून को धता बताते हुए मनमाने तरीके से बिजली के खंभों व दीवारों पर अपने होर्डिंग्स व बैनर लगवा रखे हैं। राजनैतिक दलों के लोगों ने सरकार की जागरूकता वाली होर्डिंग्स के ऊपर भी अपने होर्डिंग्स लगवा रखे हैं। कस्बे के फकीराबाद, मौलवीगंज, चंद्रशेखर आजाद पार्क,करन चौराहा,पॉवर हाउस, बेनीराम कटरा समेत प्रमुख चौराहे इन दिनों होर्डिंग्स व बैनर से पटे पड़े हैं।
विज्ञापन
इनका कहना है
किसी भी राजनैतिक दल के लोगों ने होर्डिंग्स व बैनर लगाने के लिए आवेदन नहीं किया है, न ही किसी को अनुमति दी गई है। लोग मनमाने तरीके से होर्डिंग्स लगवा रहे हैं।
ईओ लालजी यादव,नगर पंचायत, सरायअकिल