फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   History Sheeter accused of raping daughters sent to jail

बेटियों से दुष्कर्म के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को भेजा जेल

Wed, 23 Oct 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
History Sheeter accused of raping daughters sent to jail
बेटियों से दुष्कर्म के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को भेजा जेल
विज्ञापन

बड़ी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद शुरू की थी हैवानियत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बेटियों से दुष्कर्म करने के आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। बड़ी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसने हैवानियत शुरू की थी।

चरवा कोतवाली के एसएसआई हेमंत मिश्रा ने बताया कि इलाके के एक गांव का एक व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी, डकैती व बलात्कार सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं। एसएसआई की मानें तो महीने भर पहले हिस्ट्रीशीटर ने बड़ी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद वह उसके साथ दुराचार करने लगा। एक दिन छोटी बेटी ने उसकी हरकत देख ली तो उसने उसके साथ भी दरिंदगी शुरू कर दी। बड़ी बेटी के साथ अंतिम दफा 17 तो छोटी के साथ आखिरी बार 15 अक्तूबर को दुराचार किया। बड़ी बेटी ने दो दिन पहले आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। एसएसआई ने बताया कि मंगलवार सुबह हिस्ट्रीशीटर को उसके घर से ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed