{"_id":"68c474fbd7e9d284cc065d79","slug":"highway-cut-is-closed-10-km-extra-distance-has-to-be-covered-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-130144-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाईवे का कट बंद, 10 किलोमीटर अतिरिक्त तय करनी पड़ रही दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाईवे का कट बंद, 10 किलोमीटर अतिरिक्त तय करनी पड़ रही दूरी
Sat, 13 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
अजुहा कस्बे के भोला चौराहे के पास डिवाइडर पार करते विद्यार्थी। संवाद
कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगर पंचायत अजुहा में कट बंद होने से आमजनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार और रविवार को लगने वाली बड़ी बाजार पर भी इसका असर पड़ रहा है।
दरअसल, प्रशासन ने पांच अगस्त को छात्र की मौत के बाद भोला चौराहे से मंडी गेट तक दर्जनों कट बंद करा दिए। केवल मंडी गेट के सामने आंशिक कट खोला गया है। इसके कारण बाजार आने वालों को अमाव या अटसराय होकर लगभग 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
कट बंद होने से स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कस्बे के विभिन्न इंटर कॉलेज और महाविद्यालयों के विद्यार्थी रोजाना डिवाइडर पार कर जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सर्विस लाइन पर ठेले वालों के कब्जे और ई-रिक्शा, टेंपो चालकों की ओर से सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि कट बंद होने से बाहर से आने वाले खरीदार अन्य कस्बों का रुख कर रहे हैं। गल्ला मंडी और किराना गली का कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानों में सन्नाटा छाया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रहरि ने कहा कि हाईवे कट बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान स्थानीय व्यापार को हुआ है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन या तो कट खोले या फिर बाईपास-सिंगल पिलर पुल का निर्माण कर स्थायी समाधान करें।